आरक्षण पर बवाल : कांग्रेस के आरक्षण को चुनौती नहीं मानने पर भड़के मूणत, बोले- कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है, आदिवासियों के हित की कभी कोई बात नहीं की

आरक्षण पर बवाल : कांग्रेस के आरक्षण को चुनौती नहीं मानने पर भड़के मूणत, बोले- कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है, आदिवासियों के हित की कभी कोई बात नहीं की
X
आदिवासियों के आरक्षण को लेकर राजनीति गर्म है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक-दूसारे पर आरोपी-प्रत्यारोप लगा रहे है। इस बीच अब प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, आरक्षण हमारा कोई मुद्दा या चुनौती नहीं है। वहीं इसके पलटवार में भाजपा के पूर्व मंत्री एवम प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने क्या कहा पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के आरक्षण को लेकर राजनीति गर्म है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक-दूसारे पर आरोपी-प्रत्यारोप लगा रहे है। इस बीच अब प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, आरक्षण हमारा कोई मुद्दा या चुनौती नहीं है। वहीं इसके पलटवार में भाजपा के पूर्व मंत्री एवम प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि, आरक्षण का जहां तक विषय है कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीति करती है। न कभी वह आदिवासियों के हित की बात करती है, ना आदिवासियों के हित में 4 साल में उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है।

डॉ. रमन और ननकीराम कमेटी ने अदालत से सच छुपाया : सुशील आनंद शुक्ला

दरअसल प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, आरक्षण हमारा कोई मुद्दा या चुनौती नहीं है। आज आदिवासी जान चुके हैं कि डॉ. रमन सिंह और ननकीराम कमेटी ने अदालत से सच छुपाया था। जैसे ही इस मामले में फैसला आया, कांग्रेस की सरकार ने कानूनी उपचार देने के लिए अध्ययन शुरू कर दिया है। हमने बाहर अध्ययन दल भेजा है। सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं और हम विशेष सत्र भी बुला रहे हैं। इस मामले में भाजपा की बदनीयती दिख रही है और कांग्रेस की नीयत साफ है।

विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों के बीच भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस : राजेश मूणत

कांग्रेस के इस बयान पर कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आरक्षण हमारे लिए चुनौती नहीं है पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि, आरक्षण का जहां तक विषय है कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीति करती है। न कभी वह आदिवासियों के हित की बात करती है, ना आदिवासियों के हित में 4 साल में उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है। पूरे प्रदेश में चारों तरफ आदिवासी भाई सड़कों पर आ गए हैं। भानूप्रतापपुर के उप चुनाव की घोषणा हुई। तारीख आने के बाद तत्परता के साथ कांग्रेस विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधानसभा में आदिवासियों के बीच भ्रम पैदा कर रही है। चुनाव के पहले सत्र बुलाए जाने से यह साफ है कि भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी अपनी हार मान चुकी है। इसलिए आदिवासी भाइयों को लुभाने के हिसाब से सत्र बुला रहे हैं।

आदिवासी समाज इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार

राजेश मूणत ने कहा कि, खैरागढ़ के अंदर भी कांग्रेसी चलते चुनाव के बीच जिला बनाने की कोशिश करके वहां के लोगों को लुभाने की कोशिश की। कांग्रेस सरकार वोट की राजनीति से हर चीज को तौलती है। भानूप्रतापपुर की जनता जाग चुकी है। आदिवासी समाज इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। चुनाव के नतीजे इस बात को इंगित करेंगे कि भानुप्रतापपुर के आदिवासी सहित संपूर्ण समाज का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो प्रत्याशी हमने बनाया है वो पूर्व विधायक रहे हैं, वहीं के रहने वाले हैं। साथ ही श्री मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पूछा है कि, महादेव एप किसका है। छोटे-छोटे लोगों को परेशान किया जाता है। बड़ों को छोड़ दिया जा रहा है। मैं अपनी तरफ से पत्र ईडी को लिख रहा हूं कि मामले की जांच करें।

क्या राहुल गांधी के भारत की परिभाषा में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है? : ओपी चौधरी

वहीं कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा ने सवाल पूछा है। भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, क्या राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे? अगर नहीं आएंगे तो क्या राहुल गांधी के भारत की परिभाषा में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है? इस बात का जवाब कांग्रेस को देना ही होगा। ओपी चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस एक डूबती नाव है, उससे कूद-कूद कर सब भाग रहे हैं, कांग्रेस टूट रही है। इस टूटते कांग्रेस को जोड़ने के लिए असफल कोशिश करते हुए राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story