"रन फॉर सीजी प्राइड"- राजधानी के गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी 17 दिसंबर को नई सरकार के गठन को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। ऐसे मौके पर आज 'रन फॉर सीजी प्राइड' (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाई।
"रन फॉर सीजी प्राइड" का दो वर्गों में हो रहा है आयोजन। प्रथम वर्ग 14 से 60 वर्ष आयु उम्र, और द्वितीय वर्ग 14 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक आयु उम्र के लिए निर्धारित है।
"रन फॉर सीजी प्राइड" (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) के लिए रायपुर के गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दौड़ लगाई। साथ में हजारों लोगों के साथ अन्य अतिथि भी दौड़े। देखिए तस्वीरें..
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS