सैलरी और अवकाश की समस्या : 200 सुरक्षाकर्मी गए हड़ताल पर, बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बिगड़ सकती है व्यवस्था

सैलरी और अवकाश की समस्या : 200 सुरक्षाकर्मी गए हड़ताल पर, बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बिगड़ सकती है व्यवस्था
X
सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि, कुछ महीने से उन्हें सैलरी नहीं दी जा रही है। सैलरी की मांग करने पर भी कोई हल नहीं निकला है। इससे पहले 2-3 महीने के बीच में एक बार सैलरी आती थी। जिससे काफी परेशानी होती थी। पढ़िए पूरी खबर..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज के 200 सुरक्षाकर्मी समय पर वेतन न मिलने और निजी कामों के लिए अवकाश न देने का विरोध कर रहे हैं। काफी संख्या में एक साथ सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल से बसतर के सबसे बड़े हॉस्पिटल व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा जाएगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सभी को हड़ताल पर जाने से मना किया है। उन्होने कुछ उपाय निकालने की बात कही है। जानकारी मिली है कि, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा ड्यूटी के लिए मेकाज प्रबंध ने भिलाई की एक निजी कंपनी को जोड़ा था। इस कंपनी ने 200 सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में ड्यूटी पर रखा है। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि, कुछ महीने से उन्हें सैलरी नहीं दी जा रही है। सैलरी की मांग करने पर भी कोई हल नहीं निकला है। इससे पहले 2-3 महीने के बीच में एक बार सैलरी आती थी। जिससे काफी परेशानी होती थी। अब जब तक नियमित रूप से सैलरी नहीं मिलेगी, तब तक हड़ताल पर रहेंगे।

अवकाश मांगने पर करते हैं तंग

मेकाज के सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि, यदि घरेलू काम के लिए अवकाश मांगा जाए, तो यहां सिर्फ फटकार लगाते हैं, लेकिन अवकाश नहीं देते हैं। मानसिक रूप से तंग भी किया जाता है। प्रबंधक और सुपरवाइजर को इन समस्याओं की कई बार जानकारी दिए जाने के बाद भी उनकी तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इसी वजह से सभी सुरक्षाकर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

बस्तर संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज

बस्तर का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज संभाग का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है। बस्तर संभाग के सातों जिलों के मरीज इलाज के लिए यहीं आते हैं। मेकाज के मुख्य द्वार से लेकर वार्डों के बाहर तक सुरक्षा की जिम्मेदारी इन पर ही होती है। यहां 200 कर्मी शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करते हैं।

Tags

Next Story