सरगुजा में बोले संघ प्रमुख : देश में जब-जब संकट आया है, तब-तब भारत के लोग एक साथ खड़े हुए... क्योंकि हम सब एक हैं...

सरगुजा में बोले संघ प्रमुख : देश में जब-जब संकट आया है, तब-तब भारत के लोग एक साथ खड़े हुए... क्योंकि हम सब एक हैं...
X
श्री भागवत ने यहां कहा कि, संघ कोई फोर्स पैरा मिलिट्री नहीं है। संघ का काम है सेवा करना। हमारे देश में लोगों के खान पान, पूजा पाठ, जाति धर्म सब अलग-अलग विषय हैं, फिर भी भारत, भारत है। कई लोग आए और गए फिर भी भारत, भारत है। उन्होंने और क्या कहा... पढ़िए...

अम्बिकापुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन अंबिकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने आरएसएस के विशाल पथ संचलन के बाद एक सभा को भी संबोधित किया। श्री भागवत ने यहां कहा कि, संघ कोई फोर्स पैरा मिलिट्री नहीं है। संघ का काम है सेवा करना। हमारे देश में लोगों के खान पान, पूजा पाठ, जाति धर्म सब अलग-अलग विषय हैं, फिर भी भारत, भारत है। कई लोग आए और गए फिर भी भारत, भारत है।

यहां सबसे पहले आरएसएस के कार्यकर्ता पथ संचलन के बाद अलग-अलग मार्गों से होते हुए पीजी कालेज पहुंचे। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंच पर मौजूद थे। इस दौरान उनके स्वागत प्रणाम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच पर डॉ. मोहन भागवत के साथ-साथ प्रांतीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

कई लोग आए और गए फिर भी भारत, भारत है

डॉ. मोहन भागवत का उद्बोधन शुरू कर कहा कि, संघ कोई फोर्स पैरा मिलिट्री नही है, संघ का काम है सेवा करना। खानपान पूजा पाठ जाति धर्म सब अलग-अलग है। फिर भी भारत, भारत है। कई लोग आए और गए फिर भी भारत, भारत है। पूर्वजों ने सिखाया है अलग-अलग पूजा है, अलग-अलग जात है, सभी को अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ का अधिकार है, लेकिन दूसरे धर्म के लोगों पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाइए। देश में जब-जब संकट आया है, तब-तब भारत के लोग एक साथ खड़े हुए हैं। क्योकि हम सब एक है। यह हमारी विशेषता है। जो भारत को माता मानता है वह सब हिन्दू हैं।

40 हजार वर्ष पहले से सबका डीएनए एक है

सभा को संबोधित करते हुए श्री भगवत ने कहा कि, विज्ञान गवाह है, 40 हजार वर्ष पहले से सबका डीएनए एक है। काबुल के पश्चिम से चिंदविन नदी के पूरब तक और तिब्बत के उत्तर से श्रीलंका के दक्षिण तक जो मानव समूह है, सबका डीएनए 40 हजार वर्ष पहले से एक है। तब से हमारे पूर्वज समान हैं। देखें वीडियो..


Tags

Next Story