संजू त्रिपाठी ने कराई किरकिरी : अब 'अवैध पदाधिकारियों' पर शिकंजा कसेगी कांग्रेस, जिलाध्यक्षों को जारी होगा सर्कुलर... कराएं FIR

संजू त्रिपाठी ने कराई किरकिरी : अब अवैध पदाधिकारियों पर शिकंजा कसेगी कांग्रेस, जिलाध्यक्षों को जारी होगा सर्कुलर... कराएं FIR
X
प्रदेश कांग्रेस का संगठन ऐसे अवैध पदाधिकारियों से पीछा छुड़ाना चाहती है जो लोग कांग्रेस पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

गौरव शर्मा - रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही अनेक लोग अपनी गाड़ियों में कांग्रेस पदाधिकारी होने संबंधी बोर्ड लगाकर घूम रहे हैं। बुधवार को बिलासपुर में जिस संजू त्रिपाठी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसने भी महामंत्री कांग्रेस पार्टी की पट्टी अपनी गाड़ी पर लगा रखी थी। अब ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी एक्शन लेने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद प्रदेशभर में मीडिया में खबर चली कि, कांग्रेस नेता की हत्या हो गई। इससे प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। विपक्षी भाजपा ने सवाल उठाए कि, सत्तापक्ष के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता का क्या हाल होगा। हालांकि बाद में ये खबरें भी आई कि वह कांग्रेस पदाधिकारी पूर्व में था, लेकिन उसी पद की पट्टी आज भी अपनी कार पर लगाए घूम रहा था। उसके हिस्ट्रीशीटर बदमाश होने की खबर आते ही पार्टी की और भी ज्यादा किरकिरी हुई। अब इसके बाद प्रदेश कांग्रेस का संगठन ऐसे अवैध पदाधिकारियों से पीछा छुड़ाना चाहती है जो लोग कांग्रेस पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।

सभी जिलाध्यक्षों को सर्कुलर भेजने की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा है कि, इस तरह से पार्टी के पदों की पट्टिका का अवैध रूप से इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराइअर् जाएगी। श्री चावला ने कहा है कि, इस बाबत सभी जिला अध्यक्षों को सर्कुलर जारी करेगी पीसीसी। आज ही सभी जिला अध्यक्षों को भेजा जाएगा सर्कुलर।देखें वीडियो


Tags

Next Story