संतराम नेताम बनेंगे विस उपाध्यक्ष : कांग्रेस की ओर से किया नामांकन दाखिल, विपक्ष का भी समर्थन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया गया। कांग्रेस विधायक संतराम नेताम ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही नेताम का विधानसभा उपाध्यक्ष बनना तय हो गया है। वहीं भाजपा समेत विपक्ष ने भी समर्थन दिया। 5 जनवरी को निर्वाचन की घोषणा होगी। संतराम नेताम केशकाल विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। बता दें कि मनोज मंडावी के निधन के बाद से विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली था। पक्ष-विपक्ष में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विधानसभा के तीसरे दिन का सत्र शुरू
वहीं विधानसभा के तीसरे दिन का सत्र भी प्रारंभ हो गया है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के जन्मदिन पर अध्यक्ष, पक्ष और विपक्ष की ओर से शुभकामनाएं दी गई। प्रश्नकाल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने चरणदास महंत के अध्यक्ष पद पर चार साल पूरे होने पर बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सदन के सभी लोगों ने भी चरणदास महंत को बधाई दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS