अफसरों के रोपे पौधे तीसरे दिन ही गायब : पर्यावरण दिवस को किया गया दिखावा, बिना ट्री गार्ड के ही छोड़ा गया...

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़- विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए पौधारोपण की पोल खुल गई है। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पर्यावरण दिवस पर लगाये गए पौधे गायब होते हुए दिखाई दिए। जिस वक्त इन पौधों को लगाया गया था उस वक्त वहां पर कलेक्टर, एसपी और प्रशासनिक अमला मौजूद था। जो पौधे संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा और जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करीयाम ने लगाए थे, वो ही पौधे वहां पर दिखाई दे रहे है। लेकिन बाकी गायब हो गए है।
अधिकारियों की मौजूदगी में लगाए गए थे पौधे...फिर कहां हुआ गायब
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन कलेक्टर कार्यालय और आत्मानंद स्कूल में पौधे लगाए गए थे। इसके जरिए स्कूली बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक भी किया गया था। 5 जून को शासन के आदेश पर एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित सभी आत्मानंद स्कूल में पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो,मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल,कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा, एसपी सिद्धार्थ तिवारी और डी.एफ.ओ. लोकनाथ पटेल मौजूद थे। इन सबकी मौजूदगी में जामुन, अमरूद, नींबू, कटहल, बेल, आंवला, करौंदा, बादाम, अनार आदि प्रजातियों के फलदार पौधों का वृक्ष लगाया गया था।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS