सेव द डेट : 16 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक, 17 अप्रैल को बनेगा नया जिला, सीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सेव द डेट : 16 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक, 17 अप्रैल को बनेगा नया जिला, सीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
X
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ को जिला बनाने का चुनावी वादा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से क्या पोस्ट किया है पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को खैरागढ़ को जिला बनाने का चुनावी वादा किया है। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट किया है कि, सेव द डेट – 16 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक बनेगा। 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा। सीएम बघेल का कहना है कि कांग्रेस सरकार जनता से किया वादा निभाएगी और कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव जीतने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां 12 अप्रैल को मतदान होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम की घोषणा होनी है। कांग्रेस ने राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। सीएम ने पत्रकारों से चर्चा में खैरागढ़ को अलग जिला बनाए जाने के वादे को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान के हवाले से पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया है। अब खैरागढ़ को सम्मान मिला है तो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह बात खैरागढ़ की जनता भली-भांति जान चुकी है।





Tags

Next Story