स्कूली बच्चों ने बरसाए फूल : CRPF की बुलेट सवार महिला कमांडोज पर शहर से गुजरते तक की गई पुष्पवर्षा

मनोज गोयल- केशकाल। दिल्ली के इंडिया गेट से 9 मार्च को बाइक से रवाना हुई सीआरपीएफ की 75 महिला कमांडोज ने गुरुवार को बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल में प्रवेश लिया। केशकाल पहुंचने पर इन महिला कमांडो पर फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया गया, इसके साथ ही सभी कमांडोज को तिरंगा भेंट किया गया। बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले केशकाल से 75 महिला कमांडोज की बाइक का काफिला अब जगदलपुर की ओर रवाना हुआ।
बता दें कि, महिला कमांडोज की यह टीम 25 मार्च को जगदलपुर में सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आयोजित परेड में शामिल होंगी, साथ ही करतब दिखाती हुई भी नजर आएंगी। यह कार्यक्रम नक्सल गढ़ में होने के कारण यहां पर बाइकर्स के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आजादी के 75वें महोत्सव में केंद्रीय रिजर्व बल की 75 महिला डेयरडेविल्स बाइक से 9 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए निकली हैं। 1848 किलोमीटर की बाइक रैली ने पांच राज्यों को कवर किया है, ये महिलाएं रोजाना 300 किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए महिला कमांडो की टीम धुर नक्सलगढ़ माने जाने वाले बस्तर पहुंच रही हैं। बता दें कि, इस टीम में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां भी शामिल हैं।
स्वागत में ये रहे मौजूद
स्वागत में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सगीर अहमद कुरेशी, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव श्रीपाल कटारिया, आई टी सेल जिला अध्यक्ष रवि गोयल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम राणा टिकेश सिंहा, शरीफ भाई, गोलू ध्रुव, महेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS