मरम्मत के दौरान गिरा स्कूल का छत : दो मजदूर दबे मलबे के नीचे, बिलासपुर रिफर

मरम्मत के दौरान गिरा स्कूल का छत : दो मजदूर दबे मलबे के नीचे, बिलासपुर रिफर
X
प्राइमरी स्कूल भवन का छत और मलबा गिर गया। स्कूल भवन को डिसमेंटल किया जा रहा था, इस दौरान काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। पढ़िए पूरी खबर ...

जांजगीर -चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर -चाम्पा में प्राइमरी स्कूल भवन का छत और मलबा गिर गया। स्कूल भवन को डिसमेंटल किया जा रहा था, इस दौरान काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर में, प्राइमरी स्कूल के भवन को डिसमेंटल किया जा रहा था। तभी जर्जर हो चूका स्कूल भवन का छत और मलबा गिर गया। इस दौरान काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बिलासपुर रिफर किया गया।

Tags

Next Story