बिच्छू ने मारा डंक: आंगनबाड़ी केंद्र में हुई मासूम बच्चे की मौत

पंडरिया। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया नगर कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम प्राणकांपा में आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर एक बच्चे को बिच्छू ने डंक मार दिया। इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रहीं है। पंडरिया परियोजना के अंतर्गत ग्राम प्राणकांपा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र- 2 संचालित है। केंद्र में 27 बच्चे पंजीकृत हैं। प्राणकांपा गांव में रहने वाले महेश चंद्राकर का साढ़े तीन साल का बेटा कलेश्वर आंगनबाड़ी केंद्र गया था, जहां बच्चे को एक बिच्छू ने डंक मार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा पहले दिन ही आंगनबाड़ी केंद्र गया हुआ था। बिच्छू के डंक मारने की सूचना मिलने पर उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन बच्चे की गंभीर हालात को देखते हुए उसे लोरमी (मुंगेली) भेज दिया गया। बच्चे को इलाज के लिए 50 बिस्तर अस्पताल लोरमी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पहले भी निकलते रहते थे सांप-बिच्छू
आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता दशोदा बाई इस घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारी को दी। तो विभागीय अधिकारी की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा हैं की इस घटना को लेकर विभागीय लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि आंगनबाड़ी भवन पुराना हो चुका है। आसपास झाड़ियां और घास उग आए हैं, जिसमें सांप-बिच्छू निकलन आम बात हो गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS