सहायक शिक्षकों की हड़ताल का दूसरा दिन : प्रदेश के 1 लाख 9 हजार शिक्षक उतरे हड़ताल पर, वेतन विसंगति दूर करने की मांग ...

सहायक शिक्षकों की हड़ताल का दूसरा दिन : प्रदेश के 1 लाख 9 हजार शिक्षक उतरे हड़ताल पर, वेतन विसंगति दूर करने की मांग ...
X
प्रदेश के 146 विकासखंडों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसके कारण स्कूलों में ताला लटक गया है .. पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षकों ने स्कूलों का बहिष्कार किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 146 विकासखंडों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसके कारण स्कूलों में ताला लटक गया है। आज सहायक शिक्षकों के हड़ताल का दूसरा दिन है।

उल्लेखनीय है कि, अध्यक्ष मनीष मिश्रा का कहना है कि, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षा एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन बीते 4 सालों से एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर करने को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमेटी गठित की गई। तीन माह में कमेटी को रिपोर्ट देना था, लेकिन इस बार 16 माह बीत गए कोई रिपोर्ट नहीं आई है, अब तक सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। इसके साथ ही यह भी बताया कि, चुनाव के पहले मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया था कि संविलियन से वर्ग और एक-दो को लाभ हुआ है वर्ग तीन के साथ धोखा हुआ है। लगातार मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था। अब अंतिम बजट है।


बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित

अनिश्चितकालीन हड़ताल से परीक्षा के सामान्य बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इस सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि, पिछले 4 सालों से इसी लिए ज्ञापन दे रहे हैं। निवेदन कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई है। सरकार का अंतिम वर्ष है इसलिए समस्त शिक्षक संवर्ग का वेतन विसंगति दूर नहीं होने के कारण हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं।

Tags

Next Story