CG Election : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म : 958 प्रत्याशी चुनावी रण में, 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला

CG Election : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म : 958 प्रत्याशी चुनावी रण में, 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला
X
चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी अब सिर्फ घर-घर जाकर ही जनसंपर्क कर पाएंगे। दूसरे चरण के मतदान में प्रदेश के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 81 लाख 41 हजार 624 है, महिला मतदाता की बात करें तो 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के प्रचार-प्रसार का अभियान अब थम चूका है। सभी राजनितिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं दिल्ली से आकर ने छत्तीसगढ़ के चुनावी अखाड़े में अपना दम-ख़म दिखाया। शनिवार को छत्तीसगढ़ की 70 सीटों में 17 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण की सीटों के लिए चुनाव प्रचार अब थम चूका है।

दूसरे चरण के चुनावी रण में 70 सीटों पर 958 अभ्यर्थी मैदान उतरे हैं वहीं एक थर्ड जेंडर भी इस चुनावी अखाड़े में शामिल है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी अब सिर्फ घर-घर जाकर ही जनसंपर्क कर पाएंगे। दूसरे चरण के मतदान में प्रदेश के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 81 लाख 41 हजार 624 है, महिला मतदाता की बात करें तो 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता है। साथ ही 684 थर्ड जेंडर मतदाता भी मतदान करेंगे। वोटिंग के लिए प्रदेश में 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 700 संगवारी मतदान केंद्र में महिला मतदान कर्मी पदस्थ हैं।

Tags

Next Story