देखिए कैसे भरभराकर गिरी चिमनी : चार... तीन...दो...एक और बस चारों ओर धुआं ही धुआं....

देखिए कैसे भरभराकर गिरी चिमनी : चार... तीन...दो...एक और बस चारों ओर धुआं ही धुआं....
X
आप इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं कि, किस तरह से चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया है। यह नजारा चिमनी डिस्मेंटल के दौरान देखने को मिला है। चंद मिनटों में ही गगनचुंबी चिमनी धराशाई हो गई।

उमेश यादव-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित वंदना पावर प्लांट की बंद पड़ी आसमान छूती चिमनी को ध्वस्त कर दिया गया है। आप इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं कि, किस तरह से चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया है। यह नजारा चिमनी डिस्मेंटल के दौरान देखने को मिला है। चंद मिनटों में ही गगनचुंबी चिमनी धराशाई हो गई।

700 एकड़ में भूमि अधिग्रहित की गई थी...

बता दें, सलोरा में वंदना पावर प्लांट के लिए 2010 में लगभग 700 एकड़ से अधिक की भूमि अधिग्रहित की थी। इसके अलावा 1050 मेगावाट क्षमता के साथ प्लांट स्थापित करने की योजना भी बनाई गई थी। इससे पहले 35 मेगावाट की एक इकाई स्थापित की गई थी। वहीं 2012 में इकाई शुरू कर दी गई, लेकिन चार महीने में इसे बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से कंपनी का कर्ज बढ़ता जा रहा था। इसी की वजह से संयंत्र को बंद करने का फैसला लेना पड़ा था।

Tags

Next Story