CG Election : देखिए कैसे फैल रही है लोकतंत्र की खुशबू... सुदूर वनांचल के पहाड़ी कोरवा भी कर रहे मतदान और खिंचा रहे सेल्फी..

प्रेम सोमवंशी-कोटा। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो चूका है। दूसरे चरण के मतदान में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोगों ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी निभाई है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना ही चाहिए। कोटा ब्लॉक में 32 गांवों में लगभग 5 हजार विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी निवास करते हैं। इस महापर्व में उन्होंने भी आज भागीदारी निभाई है। इस बार वे बढ़-चढ़कर मतदान की प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने न केवल मतदान किया बल्कि खुशी-खुशी सेल्फी भी ली। आज कोटा ब्लॉक के ग्राम करका, कुरदर, डिंडोल आदि गांवों के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी मतदान कर जागरूकता का परिचय भी दे रहे हैं। सारे काम छोड़कर गांव डिडोल के लोगों ने मतदान करते हुए विकास का रास्ता चुना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS