नाबालिग को घर में अकेली देख बिगड़ी नीयत : मिर्ची मांगने पहुंचे युवक ने किया दुष्कर्म...

नाबालिग को घर में अकेली देख बिगड़ी नीयत : मिर्ची मांगने पहुंचे युवक ने किया दुष्कर्म...
X
रविवार को एक युवक मिर्ची मांगने के बहाने लड़की के घर के अन्दर चला गया। लेकिन जब वहां लड़की को अकेला देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई। पढ़िए पूरी खबर...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी मिर्ची मांगने के बहाने नाबालिग लड़की के घर के अन्दर चला गया। लेकिन जब युवक ने नाबालिग लड़की को घर में अकेली देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 26 वर्षीय मंगल गोस्वामी पिता समारू गोस्वामी है। रविवार को एक युवक ने मिर्ची मांगने के बहाने लड़की के घर के अन्दर चला गया। वहीं युवक ने लड़की को अकेला पाकर घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Next Story