CG Election Result : विपरीत रुझान आता देख मंत्री जयसिंह अग्रवाल को आई देवी की याद... मतगणना के बीच काली मंदिर पहुंचे, देखिए वीडियो

कोरबा। छत्तीसगढ़ में मतदान गणना लगातार चल रही है, बीजेपी अपनी बढ़त बनाये हुए दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस अपने 75 के दावे के आस-पास भी भटकते हुए दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और मंत्री भारी मतों के अंतर से पीछे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल 8 हजार मतों से पीछे चल रहे है, मतगणना के बीच देवी दर्शन करने पहुंचे हैं।
कोरबा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल लगभग 8 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। विपरीत रुझान आता देख वे मां काली के मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। 2018 के चुनाव मे भी वे काली मंदिर गए थे। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि, देवी दर्शन क्या उनके राजनैतिक भविष्य को बचा पायेगा या नहीं। आपको बता दें कि, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कांग्रेस के कई मंत्री काफी पीछे दिखाई दे रहे है।
डा. रमन बोले- भ्रष्टाचार से उपजा आक्रोश जनता ने जता दिया...
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा है कि हमने स्पष्ट तौर पर तीन मुद्दों पर चुनाव लड़ा। पहला कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी। सरकार ने जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। दूसरा मुद्दा रहा सीएम भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार, प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त थी। वहीं तीसरा मसला रहा प्रदेश में विकास के सारे कामों का ठप्प पड़ जाना। ये सारे मसले शहरी और ग्रामीण दोनो मतदाताओं के मन में बसे थे। और दोनो ही क्षेत्रों से मतदाताओं ने इन्हीं मुद्दों पर भाजपा के पक्ष में वोट किया है।
सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हरिभूमि डाट काम के सहयोगी चेनल inh 24 x 7 से खास बातचीत की। रुझानों पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही है। भूपेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था। अब ये आक्रोश वोट में बदलता हुआ दिख रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता बेईमानी बर्दाश्त नहीं करती। डा. रमन ने कहा कि, अहंकार करने वालों का यही हश्र होगा।
चौथी बार सीएम बनने को लेकर बोले डा. रमन..
वहीं चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि, मैं एक सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से अपने आप को देख रहा हूं। विधायक दल में बैठेंगे, केंद्रीय नेतृत्व से बात होगी, जो भी निर्णय होगा उसके लिए डॉक्टर रमन का कोई आग्रह नहीं होगा। हम सब मिलकर एक बेहतर सरकार बनाकर चलाएंगे। सरकार बनने पर आवास और महिलाओं को 12000₹ देने का काम पहली कैबिनेट में करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS