CG News : सुरक्षाबलों को देख नक्सलियों ने की गोलीबारी, जवाबी कार्यवाही में दो नक्सली ढेर... पढ़िए कैसे मारे गए दोनों खूंखार नक्सली

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गोमे गांव के सरहदी जंगलों में डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियाें को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान जंगलों से दो नक्सलियों के शव के साथ एक इंसास रायफल और भरी हुई बंदूक बरामद की गयी है। मामले की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा से DRG, बस्तर फाइटर, जिला बल और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग के लिए निकली थी। सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार सुबह गोमे के सरहदी जंगलों में डीआरजी एवं माओवादियो के बीच गोलीबारी होनी शुरू हो गयी। कुछ घंटो तक चली मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान 2 पुरुष माओवादियों का शव बरामद किया गया है। इसके अलावा 1 इंसास राइफल, 1 भरमार बंदूक, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोगी सामग्री को बरामद किया गया है। सुरक्षाबल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS