राजधानी आएंगे शैलजा और वेणुगोल : कांग्रेस अधिवेशन की तैयारियां तेज, जायजा लेने जाएंगे दोनों नेता

राजधानी आएंगे शैलजा और वेणुगोल : कांग्रेस अधिवेशन की तैयारियां तेज, जायजा लेने जाएंगे दोनों नेता
X
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल राजधानी आएंगे। वे सभी अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। पढ़िए पूरी खबर.....

गौरव शर्मा-रायपुर। कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा कल 3 फरवरी और महासचिव केसी वेणुगोपाल 6 फरवरी को राजधानी रायपुर आएंगे। दोनो केंद्रीय नेता यहां आकर कांग्रस के राश्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेंगे।

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा कल राजधानी रायपुर आएंगी। यहां वह अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेंगी और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगी। इसी सिलसिले में 6 फरवरी को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रायपुर आएंगे। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल भी यहां आएंगे। वे भी नवा रायपुर के प्रस्तावित अधिवेशन स्थल की तैयारियों का जायजा लेंगे।

Tags

Next Story