CG Election : एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोलीं सैलजा- भाजपा ने देश को बांटने का किया काम...

CG Election :  एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोलीं सैलजा- भाजपा ने देश को बांटने का किया काम...
X
सैलजा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, पार्टी का काम लगातार चल रहा है। जनता कांग्रेस को फिर से चुनेगी और हमारी सरकार बनेगी

रायपुर- प्रेदश प्रभारी कुमारी सैलजा (Kumari Selja) राजधानी रायपुर आई हुई हैं। इसी बीच एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, पार्टी का काम लगातार चल रहा है। जनता कांग्रेस को फिर से चुनेगी और हमारी सरकार बनेगी, पंचायती राज का बड़ा सम्मेलन किया गया और लोगों ने इसमें बढ़–चढ़कर भाग भी लिया।

बैठकों का चलेगा दौर...

प्रेदश प्रभारी कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि, हर बैठक महत्वपूर्ण होती है, लगातार चल रही है और आगे भी चलेगी। वहीं रायपुर कांग्रेस सीईसी की बैठक पर कहा कि, जब तक सीईसी सूची पर ठप्पा नहीं लगाती, तब तक हमारे प्रपोजल प्रस्तावित होते हैं। सीईसी जब बैठेगी, कुछ दिन में प्रस्ताव सामने आ जाएगा। AICC की बैठक भी उसी दौरान की जाएगी।

चुनावी घंटी बजने को लेकर क्या कहा...

जाति जनगणना को लेकर प्रदेश प्रभारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि, जैसा प्रियंका जी और राहुल जी ने कहा है, उसी तर्ज पर हमें करना चाहिए और हम करेंगे। भाजपा को “चुनावी घंटी बजने पर सब याद आता है“ वाले बयान को लेकर सैलजा ने पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा कुछ ना बोले, पहले अपने गिरिबान में झांक कर देखे, किस प्रकार से उन्होंने देश को बांटने का प्रयास किया है। इंडिया एलायंस में भी यह बात सामने आई है कि, जब तक हमें सही आंकड़ें नहीं पता चलते तब तक हम लोगों को फायदा कैसे पहुंचाएंगे।

महिलाओं का योगदान रहा...

रायपुर महिला वोटरों की संख्या बढ़ने को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि, महिलाओं का हमेशा विशेष योगदान रहता है। पिछली बार सरकार को गिराने में भी महिलाओं ने साथ दिया था। हमें पूरा विश्वास है कि, महिलाएं कांग्रेस का साथ देंगी।

Tags

Next Story