वरिष्ठजन सम्मान समारोह : पूर्व मंत्री चंद्राकर बोले- कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा पूरे विश्व में उभरी

यशवंत गंजीर/कुरुद। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की 100 साल की तपस्या का प्रतिफल है कि आज भाजपा अपने बल पर पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ देश सेवा कर रही है। सत्ता प्राप्त करना ही भाजपा का लक्ष्य नहीं है, बल्कि सत्ता तो गरीब कल्याण और मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने का साधन मात्र है। यह बातें छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा कार्यालय कुरुद में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में कही।
दरअसल, शनिवार को भाजपा कुरुद की ओर से कार्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजित किया गया था। इसमें बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को साल, श्रीफल और गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। जहां उम्मीद से बढ़कर पूरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शिरकत किए। स्थिति यह रही कि बैठने के लिए लगाए कुर्सियां कम पड़ गई और आधे लोग बाहर बरामदे में खड़े रहे। आनन-फानन में और कुर्सियों की व्यवस्था और सामियाना तान कर व्यवस्था को सम्हालने की कोशिश की गई।
कार्यकर्ताओं का अनुभव पार्टी की बड़ी पूंजी
अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि कभी वो दौर भी था जब अटल जी के समय में हमारी पार्टी की जमानत जब्त भी हुई थी, लेकिन भाजपा आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। यह सब संभव हुआ है तो आप जैसे अनुभवी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और समर्पण से। क्योंकि अनुभव किसी पार्टी के लिए बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि अभी भाजपा को बहुत आगे जाना है। भारत को सभी प्रदेशों में अपनी सरकार बनानी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गरीब कल्याण के अंत्योदय के सपने को पूरा करना है। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्म भूमि के काम को पूरा करना है। यह सब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव होगा। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के कांग्रेस सरकार की खूब बखिया उधेड़ी और छग को लूटने, बेचने और अपराध को बढ़ावा देने वाली सरकार बताया।
कार्यक्रम को भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, ज्योति चंद्राकर, भीमदेव साहू ने भी संबोधित किया। इस दौरान कमकेश ठोकने, भानू चंद्राकर, लखन लाल साहू, झगेश्वर ध्रुव, रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू, मालक राम साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, आनंद यदु, पुष्पेंद्र साहू, वीरेंद्र साहू, रामस्वरूप साहू, छत्रपाल बैस, श्याम साहू, कृष्णकांत, पूर्णिमा साहू, सविता गंजीर, हेमलता देवांगन, गीतेश्वरी साहू, रश्मि साहू, जागृति साहू, टिकेश साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, आदर्श चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, चोवाराम, भाव प्रकाश, विक्रम बंजारे, भूपेंद्र सिन्हा, कमलेश चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS