खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी : मार कर फेकने की आशंका, जांच जारी...

दंतेवाड़ा। खेत में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। लौहनगरी बचेली में शनिवार सुबह 7 बजे वार्ड क्रमांक 1 छन्नू पारा में सुखमती आश्रम के पीछे खेत में युवक का शव मिला है। युवक का नाम सुनील बघेल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 7 बजे खेत की तरफ से गुजर ग्रामीणों ने खेत में एक युवक की लाश पड़ी हुई देखी। जिसकी सूचना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। गांव वालों न् इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में युवक की पहचान सुनील बघेल निवासी वार्ड क्रमांक-06 नगरपालिका के समीप टेकरिपारा के रूप में की गई है। जिसके बाद शव को बचेली परियोजना अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। वहीं बचेली पुलिस संदिग्धों को गिरफ्त में लेकर पुछताछ कर रहीं हैं। अभी पुलिस जांच जारी है कि आखिर युवक की हत्या किसने की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS