पार्षद पर लगे गंभीर आरोप : महिला ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पार्षद पर महिला से छेड़खानी व मारपीट करने का आरेाप लगा है। भिलाई नगर निगम के पार्षद पर महिला ने यह आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद भी स्मृति नगर पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। इसे लेकर दिन भर थाने में हंगामा हुआ। तब भी पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज न कर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। पुलिस की गलत कार्रवाई से महिला के पक्ष में बड़ी संख्या में लोग आ गए हैं। लोगों ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव से मिलकर मामले की शिकायत की है। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि, वार्ड 1 जुनवानी के पार्षद योगेश साहू ने उसके साथ छेड़खानी कर गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि 7 दिसंबर की रात वह अपने पति के साथ घर के बाहर खड़ी थी। उ सी दौरान पार्षद योगेश साहू बाइक से नशे की हालत में आया। उसने बाइक को घर के बाहर खड़ा करके महिला को अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब पति ने पार्षद को रोका तो उसने महिला व उसके पति के साथ गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा। इससे झगड़ा बढ़ गया। मोहल्ले में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद महिला व उसके पति स्मृति नगर थाना पहुंचे और पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप
दरसअल, महिला का आरोप है कि कई लोगों के सामने पार्षद ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने के साथ ही छेड़खानी की है। लेकिन पुलिस पार्षद के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही थी। दबाव आया तब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करके अपना पल्ला झाड़ लिया।
पार्षद के खिलाफ पहले भी दर्ज हुआ था मरापीट का मामला
बता दें कि, चार-पांच महीने पहले भी पार्षद योगेश साहू के खिलाफ भिलाई निगम के उप अभियंता आलोक पसीन ने मरापीट का मामला दर्ज कराया था। खम्हरिया रोड में एक लोडेड ट्रक के गुजरने से वहां की पुलिया धंस गई थी। इसे लेकर पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ चक्का जाम कर दिया था। इसके बाद जब निगम के उप अभियंता मौका मुआयना करने पहुंचे तो उसने उनकी कॉलर पकड़ ली थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS