प्राचार्य पर छात्राओं के गंभीर आरोप : 'मदद' के बहाने छेड़छाड़ करता है प्राचार्य, कलेक्टर ने किया निलंबित

प्राचार्य पर छात्राओं के गंभीर आरोप : मदद के बहाने छेड़छाड़ करता है प्राचार्य, कलेक्टर ने किया निलंबित
X
स्कूल के छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य की‎ हरकत लगातार बढ़ती ही जा रही थी। परेशान छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ इलाके के जनप्रतिनिधि‎ से शिकायत कर दी, तब उनके‎ माध्यम से शिकायत नरहरपुर बीईओ‎ तक पहुंच गई। फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी खबर..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक सरकारी ‎हाईस्कूल में प्रचार्य द्वारा छात्राओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जांच पड़ताल के बाद कलेक्टर ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। यह मामला नरहरपुर ब्लॉक के एक शासकीय ‎हाईस्कूल का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर ब्लॉक के एक शासकीय ‎हाईस्कूल में राजेश ‎शुक्ला नाम शिक्षक को स्कूल का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण, ‎आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एंट्री करवाने के लिए जो छात्रां प्राचार्य कक्ष में जा रही थीं, तब प्राचार्य ने हर आने वाली ‎छात्राओं की मदद के बहाने उनसे छेड़छाड़ की। यह सब देखते हुए स्कूल की छात्राओं ने इसकी शिकायत इलाके की जनप्रतिनिधि से की। कलेक्टर ने तुरंत ही प्राचार्य के‎ निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

जांच टीम को छत्राओं ने बताया- प्राचार्य बुरी नीयत से शरीर छूता रहा

स्कूल के छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य की‎ हरकत लगातार बढ़ती ही जा रही थी। परेशान छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ इलाके के जनप्रतिनिधि‎ से शिकायत कर दी, तब उनके‎ माध्यम से शिकायत नरहरपुर बीईओ‎ तक पहुंच गई। बीईओ ने जांच के‎ लिए 22 जुलाई को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम‎ को स्कूल भेज दिया। जब टीम‎ जांच करने पहुंची और पूछताछ करने में‎ छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य‎ के साथ आप बीती सुनाई और बुरी नीयत से शरीर को छूने की‎ जानकारी भी दी।

तुरंत किया गया प्राचार्य का निलंबन

जांच टीम ने स्कूल में पहुचकर रिपोर्ट‎ बीईओ नरहरपुर‎, जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से‎ प्राचार्य‎ की शिकायत कलेक्टर को सौंप दी। कलेक्टर डॉ‎. प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में तुरंत ही एक्शन लेकर प्राचार्य की‎ हरकत के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लोक शिक्षण संचालनालय को दे दी‎। जिसके बाद प्राचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

Tags

Next Story