रिटायर्ड कर्नल पर गंभीर आरोप : एम्स की महिला क्लर्क ने कहा-बहाने से घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर पिला दी शराब... फिर बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म... अब फिर तंग कर रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में AIIMS की महिला क्लर्क से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से दुष्कर्म रिटायर्ड कर्नल और एम्स में इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी का नाम सामने आया है। बताया जा रह है कि उसने महिला को किसी बहाने से घर में बुलाया, फिर कोल्डड्रिंक में शराब मिलाई। इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित 40 वर्षीय महिला ने इस मामले में शिकायत कबीर नगर थाने की है। उसने बताया कि एम्स के इंजीयनरिंग विभाग के एचओडी राजेश सिंह से उसकी बातचीत काम के सिलसिले में हुआ करती थी। इस बीच उसने जून 2022 में मुझे घर बुलाया था। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। राजेश सिंह अकेला ही था। उसके घर के लोग बाहर गए हुए थे।
महिला को राजेश सिंह ने कोल्डड्रिंक पिलाई थी। इसके बाद से महिला को कुछ पता नहीं चला। बाद में जब उसे होश आया, तब उसे पता चला कि उससे दुष्कर्म हुआ है। इस पर महिला ने राजेश से बात की। फिर राजेश ने कबूल किया कि हां मैंने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई थी।
आरोपी ने घटना के बाद माफी मांग ली थी, इसलिए चुप थी
महिला ने बताया कि घटना के बाद राजेश सिंह ने उससे माफी मांग ली। इस पर महिला चुप हो गई थी। उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया था। शिकायत में बताया गया कि फिर कुछ महीने तक राजेश सिंह चुप था। मगर दिसंबर में फिर वह छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। उस दौरान राजेश सिंह ने महिला के फोन पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजे। इसके बाद महिला ने एम्स प्रबंधन से शिकायत की थी।
प्रबंधन ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने राजेश सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भी राजेश सिंह ने मुझसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। मैंने कई बार प्रबंधन से इस बारे में बताया। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब मैंने शिकायत करने का फैसला लिया है।
शिकायत दर्ज होते ही आरोपी फरार
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रहा है। मगर आरोपी फरार है। उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला शादीशुदा है। उसका एक 10 साल का बच्चा भी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS