नाबालिग से रेप पर कड़ी सजा : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने युवक को सुनाई 30 साल की सजा, धमकाकर नाबालिग के यौन शोषण का मामला

नाबालिग से रेप पर कड़ी सजा : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने युवक को सुनाई 30 साल की सजा, धमकाकर नाबालिग के यौन शोषण का मामला
X
पीड़िता ने बताया कि युवक उसे डरा धमकाकर 3 महीनों से यौन शोषण कर रहा था। उसने उसके माता-पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने कहा था कि, वो एक मर्डर भी कर चुका है, अगर उसने ये बात किसी को बताई, तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। पढ़िए पूरी खबर...

सक्ति/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 30 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी 24 वर्षीय शुभम मिश्रा पर पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्माना भी लगाया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने दोषी को सजा सुनाई। यह पूरा मामला सकती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

14 वर्ष की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

दअरसल पीड़ित सक्ति थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 14 वर्ष की नाबालिग छात्रा है, वह अपने कमरे में सो रही थी। उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। देर रात पड़ोस का रहने वाला शुभम घर में घुस आया और लड़की के कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने शोर मचाया। आवाज सुनकर लड़की के माता-पिता कमरे में आए और युवक को पकड़ लिया गया। इसके बाद परिजनों ने सक्ती थाने में दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

डरा-धमकाकर 3 महीनों से करता रहा यौन शोषण

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि युवक उसे डरा धमकाकर 3 महीनों से यौन शोषण कर रहा था। उसने उसके माता-पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने कहा था कि, वो एक मर्डर भी कर चुका है, अगर उसने ये बात किसी को बताई, तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। ऐसे में वो डर गई थी। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 506 भाग 2, 405 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चला और 21 नवंबर को उसे दोषी करार देते हुए 30 साल के सश्रम कारावास और 12 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

युवती के यौन शोषण का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

सक्ति। शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण का शिकार हुई युवती मां बन गई। लेकिन उसे अभी भी न्याय का इंतजार है। पीड़िता के मुताबिक शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का यौन शोषण किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसे युवक ने अपनाने से इनकार कर दिया। जिस पर युवती ने सक्ति थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला थाने में पहुंचने के बाद से ही युवक फरार हो गया था। लेकिन अब आरोपी उत्तरा कश्यप सक्ति पुलिस के हाथ लग गया है। युवती बच्चों को लेकर दर दर भटकने को मजबूर है।

Tags

Next Story