छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों के साथ आधा दर्जन से अधिक युवक गिरफ्तार

भिलाई। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लड़कियों के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां पावर हाउस स्थित न्यू वसंत टॉकीज के पास एक होटल से पुलिस ने चार लड़कियों के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार में संलिप्त सभी युवतियां पश्चिम बंगाल की हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड मारकर पुलिस ने चार लड़कियों के साथ आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने होटल में दबिश दी तो कमरे में चार युवतियों के साथ युवक पकड़े गए।
पावर हाउस न्यू वसंत टाकीज के पास स्थिति होटल में शनिवार दोपहर बाद छावनी पुलिस ने रेड की। मुखबिर ने यहां बड़े पैमाने पर सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चार युवतियां आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ मिली। छावनी थाने में पूछताछ के दौरान पता चला कि युवतियों का संबंध पश्चिम बंगाल से है। वहीं सभी युवक भिलाई व आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। छावनी पुलिस सभी को हिरासत में ले लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS