सेक्सटार्शन : इंडियाज मोस्ट वांटेड क्रिमिनल निकला दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा वकील अहमद, दो साल में देशभर से 910 लोगों से करोड़ों वसूल चुका

सेक्सटार्शन : इंडियाज मोस्ट वांटेड क्रिमिनल निकला दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा वकील अहमद, दो साल में देशभर से 910 लोगों से करोड़ों वसूल चुका
X
छत्तीसगढ़ में दुर्ग के साथ दो और जिले में गिरोह के खिलाफ अपराध दर्ज हैं। 83 मामलों में ही एफआईआर हैं। दुर्ग में 40 शिकायतें भी सामने आईं हैं। इस मामले में चौंकाने वाला यह तथ्य सामने आया है कि गिरोह बुजुर्गों को ही निशाना बना रहा था। उनकी न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के नाम पर उन्हें लूटा जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की साइबर सेल और दुर्ग पुलिस ने जिस सेक्सटटार्शन गैंग के मास्टरमाइंड वकील अहमद को 14 मार्च को गिरफ्तार किया, उससे पूछताछ और क्राइम रिकार्ड खंगालने पर बड़ा खुलासा हुआ है। वकील अहमद इंडिया के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल लिस्ट में शामिल है। वह हरियाणा के मेवात इलाके में रहकर सेक्सटॉर्शन रैकेट चला रहा था।

वकील ने 2 साल में देश के 910 लोगों को ब्लैकमेल किया। इनमें से 467 पीड़ितों ने केंद्र के नेशनल सायबर क्राइम पोर्टल में शिकायत की। तेलंगाना में 78 केस दर्ज हुए। छत्तीसगढ़ में दुर्ग के साथ दो और जिले में गिरोह के खिलाफ अपराध दर्ज हैं। 83 मामलों में ही एफआईआर हैं। दुर्ग में 40 शिकायतें भी सामने आईं हैं। इस मामले में चौंकाने वाला यह तथ्य सामने आया है कि गिरोह बुजुर्गों को ही निशाना बना रहा था। उनकी न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के नाम पर उन्हें लूटा जा रहा था। जानकारी के अनुसार 910 लोग 2 साल में सेक्सटॉर्शन का शिकार हुए और उनसे डरा धमकाकर 3 करोड़ से ज्यादा की राशि वसूली गई। 467 मामले सायबर पोर्टल में दर्ज हुए। कई शिकायतें दुर्ग में हो चुकी हैं। एक रेलवे कर्मी ने करीब 10 दिन पहले पुलिस से संपर्क किया था। उसने पुलिस को बताया कि सेक्सटार्शन के नाम पर 35 हजार रुपए की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। इसके बाद न्यूड वीडियो भेजकर उसकी अश्लील हरकत अपने मोबाइल स्क्रीन पर रिकार्ड के जरिए कैद कर लिया था। आरोपी तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था।सोमवार को ही एक पार्षद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी सेक्सटार्शन के जरिए उसके पैसों की मांग कर रहा है। इस पर पुलिस ने सबसे पहले आरोपियों को मोबाइल नंबर को ब्लॉक करवा दिया। इसके बाद पार्षद के सोशल मीडिया अकाउंट को डिएक्टिवेट किया। पैसा एक बार ट्रांसफर करने के बाद आरोपी तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करके ब्लैकमेल करते हैं। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि सायबर सेल व बोरी पुलिस की टीम ने जिस आरोपी को पकड़ा है वो मोस्ट वांटेड है। सायबर सेल और बोरी पुलिस ने पूरे मामले की जांच को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गैंग के साथ मिलकर कई राज्यों के 910 लोगों के साथ ठगी की है। अब तक गैंग के खिलाफ 83 केस रजिस्टर्ड होने का पता चला है।




Tags

Next Story