CG Election : बेमेतरा जिले में बिरनपुर कांड की छाया- सुरक्षाबलों की 12 कंपनियां पहुंचीं, एसपी की अगुआई में किया फ्लैगमार्च

सूरज सिन्हा-बेमेतरा। बिरनपुर हिंसा के बाद संवेदशील हो चले बेमेतरा जिले में चुनाव के लिए केंद्रीय फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आज सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाबलों के जवान जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचे। यहां SP भावना गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की टुकड़ियां बेमेतरा जिले में भेजी गई हैं। यहां पहुंची सुरक्षा बलों की टुकड़ियां जिले के तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में तैनात की जाएंगी। एसी भावना गुप्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों की 12 कंपनियां यहां डिप्लाय की गई हैं। एसपी भावना गुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की सभी कंपनियों ने जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च बेमेतरा की मंडी प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न वार्डो में चलाई गई।
बिरनपुर में क्या हुआ था
बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में युवक भुवनेश्वर साहू की दूसरे संप्रदाय के लोगों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद बिरनपुर गांव समेत पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। अब भारतीय जनता पार्टी ने बिरनपुर में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को ही साजा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS