भारत जोड़ो यात्रा पर शंकराचार्य का कटाक्ष : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कल्पनाओं में तोड़ और जोड़ रहे हैं भारत, जोड़ना है तो पाकिस्तान-बांग्लादेश को जोड़ें...

रायपुर। बद्रीनाथ ज्योदिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने भारत जोड़ो की बात को काल्पनिक बताया है। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कल्पनाओं में तोड़ रहे हैं और कल्पनाओं में ही जोड़ रहे हैं। देश जोड़ने के लिए यात्राएं होनी चाहिए, लेकिन कल्पनाओं में नहीं, बल्कि जो सच में टूटा है, उसे जोड़ें। जोड़ना है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ें, जो अलग हो गया है।
दरअसल, पत्रकारों से चर्चा करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिना नाम लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो प्रमाणिक रूप से टूटा है, उसे जोड़ कर दिखाओ, पाकिस्तान को भारत के साथ जोड़ दो, बांग्लादेश को भारत के साथ जोड़ दो, हम अभिनंदन करने को तैयार हैं। आप कल्पना में टूटा देख रहें, कल्पना में ही जोड़ रहे हैं।
बंटवारे की शर्तों का पालन नहीं हुआ
देश के बंटवारे की जो शर्तें थीं, उसका पालन नहीं हुआ। पहले शर्त थी कि सारे हिंदू भारत में रहेंगे और मुस्लिम पाकिस्तान चले जाएंगे। बंटवारे के समय जब बड़े पैमाने पर हिंसा हुई, तब माउंटबेटन ने नेहरू और जिन्ना से कहा कि आप देश नहीं चला सकते। हम सरकार अपने हाथ में ले लेंगे, तब नेहरू और जिन्ना ने कहा कि जो जहां हैं, वहां रहने के लिए स्वतंत्र हैं। ऐसे में बंटवारा कहां हुआ। जब हिंदू-मुस्लिम दोनों जगह रह रहे हैं तो बंटवारे की बात क्यों? इसे खत्म करना चाहिए। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS