2023 विधान सभा चुनाव का शंखनाद: आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया ने किया जन सम्मेलन को संबोधित, बोले- आदिवासियों को बनाया जाएगा जल-जंगल-जमीन का मालिक

2023 विधान सभा चुनाव का शंखनाद: आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया ने किया जन सम्मेलन को संबोधित, बोले- आदिवासियों को बनाया जाएगा जल-जंगल-जमीन का मालिक
X
आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया (API ) पार्टी का संभागीय जन सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मानकर ने 2023 विधान सभा चुनाव का शंखनाद किया। पढ़िए पूरी खबर.....

कुलजोत सिंह संधू-कोंडागांव/केशकाल। छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनाव से पहले बस्तर संभाग में अलग-अलग राजनितिक दलों ने अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कोंडागांव जिले के अंर्तगत फरसगांव ब्लाक मुख्यालय में आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया (API ) पार्टी के कार्यकर्ताओं का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस सम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मानकर ने 2023 के विधान सभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जन सभा का आयोजन कर चुनावी शंखनाद का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ में 90 विधान सभा में चुनाव लड़ेगी और भारत देश का नाम गोंडवाना रखा जाएगा। देश, छत्तीसगढ़ और बस्तर के आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन का मालिक बनाया जाएगा। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। जन सभा स्थल के सामने धरना स्थल में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का भी समर्थन किया जाएगा। उन्होंने सरकार बनने पर सभी को 15 हजार से 18 हजार रुपए मासिक वेतन और रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की बात भी कही।


Tags

Next Story