CG News : भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया, साव बोले-सिंहासन के संरक्षण में हुई हत्या, पढ़िए अब तक इन भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने ली है जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं की लगातार हत्या की घटनाएं जारी हैं। शनिवार को नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की निर्मम हत्या कर दी गई है। रतन दुबे विधानसभा चुनाव प्रचार करने गए थे और क्षेत्र के धौड़ाई गांव में मंच से भाषण दे रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके पर उनकी जान चली गई थी। भाजपा नेता की हत्या पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, "सिंहासन के संरक्षण में जारी है राजनीतिक हत्याओं के क्रम मे भाजपा के एक और सिपाही को बलिदान देना पड़ा। नारायणपुर कार्यकारी अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य श्री रतन दूबे जी की कायरता पूर्ण हत्या की गई है। इस घटना की मै निंदा करता हूं और ईश्वर से मृतात्मा की शांति की कामना करता हूं , ॐ शांति।"
बीते महीने मानपुर-मोहला में भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या हुई थी
बीते दिनों मानपुर-मोहला जिले में 20 अक्टूबर को भाजपा नेता बिरजू तारम (56) की हत्या कर दी गयी थी। अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इसके बाद नक्सलियों ने पर्चे जारी कर लिखा कि बीजेपी आरएसएस नेता बिरजू तारम को मौत की सजा दिया। धमकी दी कि वोट मांगने आने वालों को बिरजू तारम जैसा सजा मिलेगा।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जताई थी हत्या की आशंका
पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि, चुनाव तक और भी भाजपा नेताओं की हत्याएं होंगी। इससे पहले बस्तर में पार्टी के कई नेताओं की हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं भाजपा मीडिया विभाग के केन्द्रीय संयोजक सिध्दार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर नक्सलियों से साठगांठ का आरोप लगाया था।
अब तक प्रदेश में इन भाजपा नेताओं की हो चुकी है हत्या
1. साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय नक्सलियों ने दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी गयी थी।
2. बस्तर में 16 जनवरी को बीजेपी जिलामंत्री बुधराम करटाम की हत्या कर दी गयी थी।
3. 5 फरवरी को बीजापुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को मार डाला गया था।
4. 10 फरवरी को नारायणपुर बीजेपी उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या कर दी गयी गयी थी।
5. 11 फरवरी को दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर बीजेपी नेता रामधर अलामी की हत्या कर दी गयी गयी थी ।
6. 28 मार्च की रात नारायणपुर के एक गांव में रामजी दोदी की हत्या कर दी गयी थी।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने इन नेताओं की हत्या को टारगेट किलिंग बताया है। मानपुर मोहला जिले में 20 अक्टूबर को भाजपा नेता बिरजू तारम (56) की हत्या कर दी थी। अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इसके कुछ दिन बाद नक्सलियों ने पर्चे जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पर्चे में लिखा था कि बीजेपी आरएसएस नेता बिरजू तारम को मौत की सजा दी है और वोट मांगने आने वालों को बिरजू तारम जैसी सजा देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS