नए साल के पहले दिन शिवनाथ महोत्सव : हजारों की संख्या में होंगे दीप प्रज्ज्वलित, महारती का भी आयोजन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महमरा एनीकट तट पर नए साल में शिवनाथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लगभग 21 हजार दिए प्रज्जवलित किए जाएंगे और 11 महाआरती का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल सहित अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि इस बार भी शिवनाथ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम का तीसरा वर्ष है। साल 2020 में शिवनाथ नदी लीज मुक्त हुई थी, तभी से दुर्ग शहर के युवा नए साल के पहले दिन शिवनाथ महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम में आतिशबाजी के साथ ही संगीत उत्सव, आर्केस्ट्रा और डीजे का भी आयोजन किया जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। शिवनाथ तट पर लगभग 21 हजार दिए जलाए जाएंगे और वहीं 11 अलग-अलग महाआरती का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। शिवनाथ नदी तट पर होने वाली महाआरती देशभर में आकर्षण का केन्द्र होगी।
पड़ोसी राज्यों से भी आते हैं लोग
इस महोत्सव में हजारों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने से शिवनाथ तट की शोभा और भी बढ़ जाती है। इस उत्सव की प्रसिद्धि अब छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य में भी छाने लगी है, जिससे आकर्षित होकर पड़ोसी राज्यों से भी लोग यहां आने लगे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS