दिल दहला देने वाली घटना : पत्नी और दो बेटों को मौत के घाट उतार खुद फंदे पर झूला पति

दिल दहला देने वाली घटना : पत्नी और दो बेटों को मौत के घाट उतार खुद फंदे पर झूला पति
X
इस जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। हजारों की संख्या पूरी रात भीड़ लगी रही। पढ़िए पूरी खबर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। हजारों की संख्या पूरी रात भीड़ लगी रही। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक भोजराम साहू (32), पत्नी ललिता साहू (28), बेटा प्रवीण (4) और डिकेन्द्र साहू (2) उमरपोटी गांव निवासी है। भोजराम भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक था। घर में भोजराम के मां बाप व बड़े भाई का परिवार भी रहता है। दो दिन पहले बुधवार को ललिता का जन्मदिन था। भोजराम ने ललिता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसके बाद अगले दिन गुरुवार की सुबह 9 बजे वह अपनी साली को उसके ससुराल छोड़ने गया था। साली को ससुराल छोड़ने के बाद भोजराम बीएसपी ड्यूटी जाने की बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद वह ड्यूटी न जाकर सीधे अपने घर लौट आया। घर में पहुंचते ही उसका उसकी पत्नी से काफी विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी दोपहर में दोनों बच्चों के साथ सोने चली गई।

इसी दौरान भोजराम उनके पास गया और मोबाइल चार्जिंग वायर से पत्नी और बड़े बेटे का गला घोंट दिया। जब दोनों की मौत हो गई तो उसके बाद छोटे बेटे की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद भोजराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम करीब 7:30 बजे तक जब भोजराम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके बड़े भाई ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में दो बच्चे और उनकी मां का शव पड़ा हुआ था। साथ ही भोजराम का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags

Next Story