कारण बताओ नोटिस जारी : ड्यूटी से नदारद 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को एडीएम ने थमाया नोटिस

कारण बताओ नोटिस जारी : ड्यूटी से नदारद 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को एडीएम ने थमाया नोटिस
X
इन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम में लगाई गई थी। ये अधिकारी और कर्मचारी बिना कारण बताए ड्यूटी में नहीं आ रहे थे। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रोजाना कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों में भय व्याप्त है। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने की कवायद में शासन-प्रशासन लगा हुआ है। इसी बीच कोरोना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को एडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक इन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम में लगाई गई थी। ये अधिकारी और कर्मचारी बिना कारण बताए ड्यूटी में नहीं आ रहे थे। इस लिस्ट में नेत्र सहायक अधिकारी ईश्वर लाल कन्नौजे, नेत्र सहायक अधिकारी एसएस नौरंगे, नेत्र सहायक अधिकारी नरेश साहू, एएसओ आशीष खरसन, डाटा एंट्री ऑपरेटर वंदना ध्रुवे, डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनू कुमार विज, सहायक ग्रेड-2 नीलम तिर्की और डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि प्रकाश साहू का नाम शामिल है।

सभी अधिकारी और कर्मचारियों को तत्काल अपनी उपस्थिति देते हुए ड्यूटी से नदारद रहने का कारण बताने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा इन्हें महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।




Tags

Next Story