हड़ताल के साइड इफेक्ट : हिरण को आवारा कुत्तों ने नोचा, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में शुक्रवार को जंगल से भटककर हिरण एक गांव में पहुंच गया। हिरण को देखते ही कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से बचाया फिर वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना पेंड्रा रेंज के दुबटिया सेवरा गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जंगल से भटककर एक हिरण पेंड्रा रेंज के दुबटिया सेवरा गांव पहुंच गया। हिरण को देखते ही कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामिणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामिणों ने हिरण को वन विभाग को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि लगातार जंगलों में आग लगने और अत्यधिक गर्मी बढ़ने से वन्यजीवों का मूवमेंट बदल गया है। वही वन अधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल में होने के कारण जंगलों में देखरेख का अभाव है। साथ ही मरवाही वनमंडल में लगातार वन्यजीवों की हमले और मौत का आंकड़ा बढ़ गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS