साइन बोर्ड सड़क पर गिरा : दोनो ओर से घंटों से सड़क जाम, गैस कटर से काटा जा रहा बोर्ड

साइन बोर्ड सड़क पर गिरा : दोनो ओर से घंटों से सड़क जाम, गैस कटर से काटा जा रहा बोर्ड
X

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा से मंदिर हसौद बायपास रोड पर बहुत ही बड़ा सरकारी साइन बोर्ड गिर गया। इस घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। आने - जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बोर्ड सड़क के दोनो ओर गिरा है जिसके चलते आव जाही संभव नहीं है। गैस कटर की मदद से साइन बोर्ड को काटा जा रहा है। गनीमत यह रही कि, जिस समय यह साइन बोर्ड गिरा उस समय नीचे कोई वाहन अथवा कोई व्यक्ति नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


Tags

Next Story