कांग्रेस के अंतर्कलह को सुलझाने त्रिपुरा रवाना हुए सिंहदेव, आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

रायपुर। त्रिपुरा कांग्रेस में अंतर्कलह चल रहा है। इसे सुलझाने के लिए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव त्रिपुरा रवाना हो गए हैं। वे त्रिपुरा कांग्रेस की रिपोर्ट लेकर दिल्ली जाएंगे और आलाकमान को सौपेंगे। दरअसल त्रिपुरा के कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेसी नेता TMC में शामिल हो रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, त्रिपुरा कांग्रेस में अंतर्कलह को सुलझाने के लिए हाईकमान ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को चुना है। वे त्रिपुरा रवाना हो गए हैं। वहां पहुंचकर अंतर्कलह को सलाझाने का काम करेंगे। इसके अलावा रिपोर्ट आलाकमान को सौंपने के बाद ही छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस के लोगों को बीजेपी और टीएमसी के नेता प्रभावित कर रहे हैं, इसलिए यथास्थिति की जानकारी लेने के लिए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि एआईसीसी की तरफ से अविनाश पांडे गए हैं, उनके साथ सिंहदेव भी रवाना हुए हैं। खबरों के अनुसार, त्रिपुरा कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अन्य कई कांग्रेसी नेताओं के साथ गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद डेरेक ओ ब्रायन, पश्चिम बंगाल के मंत्री बी बसु और मोलॉय घटक ने त्रिपुरा कांग्रेस के सुबल भौमिक को पार्टी का झंडा सौंपा। भौमिक कांग्रेस में शामिल होने से पहले भाजपा के त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। त्रिपुरा में पार्टी की ऐसी बदहाली की रोकथाम के लिए केन्द्रीय आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को त्रिपुरा के लिए रवाना किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS