भाभी ने ली देवर की जान : नशे में छेड़छाड़ कर रहा था देवर, मना करने पर भी नहीं माना तो भाभी ने टांगी मारकर ले ली जान

भाभी ने ली देवर की जान : नशे में छेड़छाड़ कर रहा था देवर, मना करने पर भी नहीं माना तो भाभी ने टांगी मारकर ले ली जान
X
25 दिसंबर को भी शराब के नशे में गजरूप भाभी के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगा। इसके बाद ग़ुस्साई भाभी ने देवर की हरकतों से परेशान होकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पढ़िए पूरी खबर ...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देवर की हत्या के मामले में उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर की हरकतों से परेशान होकर भाभी ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 45 वर्षीय गजरूप यादव मध्यप्रदेश के छोहरी से आकर पिछले डेढ़ सालों से मरवाही के ग्राम देवगवां में निवासरत था। वह यहां से सटे लरकेनी गांव के साहू होटल में खाना बनाने का काम करता था और देवगवां से रोज आना-जाना करता था। मृतक गजरूप यादव का परिवार मध्यप्रदेश के छोहरी में ही रहता है। देवगवां में गजरूप अपने भाई गजाधर यादव और भाभी सउनी बाई के साथ रहता था।

नशे में छेड़छाड़ कर रहा था देवर

भाभी सउनी बाई ने बताया कि, गजरूप यादव शराब का आदी था। वह उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। वह कई बार ऐसा करने के लिए उसे मना कर चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद गजरूप की हरकतों में कोई सुधार ही नहीं हुआ। बल्कि उसकी हरकतें बढती ही जा रही थी। 25 दिसंबर को भी शराब के नशे में गजरूप भाभी के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगा। इसके बाद ग़ुस्साई भाभी ने देवर की हरकतों से परेशान होकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भाभी ने कुल्हाड़ी को छिपा दिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भाभी से पूछताछ की तो पता चला कि देवर की हरकतों से परेशान होकर उसने हत्या कर दी।

Tags

Next Story