smuggling: खाना और महज 5 सौ रुपये रोज की लालच में फंसा कार चालक, लग्जरी कार से 50 लाख का गांजा जब्त

smuggling: खाना और महज 5 सौ रुपये रोज की लालच में फंसा कार चालक, लग्जरी कार से 50 लाख का गांजा जब्त
X
सूचना मिलते ही सिंघोड़ा थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 2 क्विंटल गांजा जिसकी कीमत 50 लाख से ज्यादा आंकी गयी है। पढ़िए पूरी खबर ....

राहुल भोई-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्कर पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके पास से 2 क्विंटल गांजा और एक लग्जरी होंडा सिटी कार भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुचना मिली कि, एक होंडा सिटी कार में भारी मात्रा में ओडिसा से गांजा लेकर रायपुर जाया जा रहा है। सुचना मिलते ही सिंघोड़ा थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 2 क्विंटल गांजा जिसकी कीमत 50 लाख से ज्यादा आंकी गयी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह ओडिसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहा था, जिसके बदले में उसे भोजन और 500 रूपये प्रतिदिन मिलता था।

दुर्ग का रहने वाला है आरोपी

आरोपी ने बताया कि, वह दुर्ग जिले का रहने वाला है। फिलहाल यह गांजा इसी व्यक्ति का है या फिर कोई और इसके माध्यम से तस्करी करवा रहा था। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। आपको बता दें कि, इससे पहले भी पुलिस ने इस क्षेत्र में कई गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Tags

Next Story