Smuggling : गांजा तस्करी के लिए लग्जरियस कार का इस्तेमाल, ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते 2 लाख का गांजा ले जाते एमपी के दो युवक पकड़े गए

Smuggling : गांजा तस्करी के लिए लग्जरियस कार का इस्तेमाल, ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते 2 लाख का गांजा ले जाते एमपी के दो युवक पकड़े गए
X
एक लग्जरी कार में दो युवक सवार होकर ओडिशा से मध्यप्रदेश ( Odisha to Madhya Pradesh ) की ओर गांजा तस्करी करने जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर टुण्डरी पुल के पास दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर...

प्रिंस करण साहू- बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले (Bilaigarh district )के पुलिस ने अवैध रूप से गांजा तस्करी ( hemp smuggling ) करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 39 किलो गांजा के साथ एक लग्जरी कार भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1 लाख 95 हजार बताई जा रही है। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र( Bilaigarh police station area )का है।

Also Read - Snake bite case: कैचर को ही काट लिया कोबरा सांप ने, बिना इलाज के हो गई मौत...

मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक लग्जरी कार में दो युवक सवार होकर ओडिशा से मध्यप्रदेश ( Odisha to Madhya Pradesh )की ओर गांजा तस्करी करने जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर टुण्डरी पुल के पास दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से 39 किलो गांजा के साथ एक लग्जरी कार भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1 लाख 95 हजार बताई जा रही है।

Also Read - सम्मान से अभिभूत बैस बोले- राजनीति काजल की कोठरी...यहां से बेदाग निकल जाना बड़ी बात...

दो आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपियों का नाम 28 वर्षिया परविन्दर सिंह है। वह खातीवाला टैंक इन्दौर रूम नंबर 304 थाना भंवरकुआ जिला इन्दौर (म.प्र.) का निवासी है। 33 वर्षिया परमानंद जायसवाल है। वह संजय नगर सराईपाली थाना जिला महासमुन्द का निवासी है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags

Next Story