पीने के पानी में निकला सांप: लगातार शिकायत के बाद भी नगर निगम की लापरवाही, दूषित पानी पीने के लिए मजबूर वार्डवासी

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में नगर निगम के पानी पाइप लाइन से सांप का बच्चा निकला है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। वार्डवासियों ने नगर निगम से शिकायत की है। मामला गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 18, सहेली गली,केदारपुर का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर जिले के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 18, केदारपुर में नगर निगम के पानी पाइप लाइन से सांप का बच्चा निकला है। इससे इलाके के लोग दहशत में हैं। वार्डवासियों ने नगर निगम से इसकी शिकायत की है। वार्डवासियों ने बताया कि नगर निगम के पाइप लाइन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पाइप लाइन पर मीटर लगाने के बाद भी लगातार गन्दा पानी आ रहा है। नगर निगम से शिकायत के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। देखिए वीडियो...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS