नागलोक में सांपों का कहर शुरू : पहाड़ी कोरवा महिला की सांप काटने से गई जान

X
By - Purnima Mandal |29 Jun 2022 4:12 PM IST
बारिश का मौसम आते ही जिले में जहरीले सांपों से जान का खतरा बढ़ गया है। अब यहां सर्पदंश की घटनाएँ शुरू हो गई है। पढ़िए पूरी खबर...
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुछ इलाके नागलोक के नाम से भी जाने जाते हैं। खासतौर पर फरसाबहार क्षेत्र। बारिश का मौसम आते ही जशपुर जिले में जहरीले सांपों से जान का खतरा बढ़ गया है। अब यहां सर्पदंश की घटनाएँ शुरू हो गई है। दरअसल पंडरापाठ चौकी के नवापारा में पहाड़ी कोरवा एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर का ताला खोलने के दौरान हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद परिजनों ने महिला को काटने वाले सांप को पकड़ा है।
Delete Edit 

Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS