जवानों को मिला होली का तोहफा : नक्सल मोर्चे पर तैनात 77 जवानों का हुआ प्रमोशन, इन्होंने कई खूंखार हार्डकोर नक्सलियों को किया था ढेर

X
By - Purnima Mandal |11 March 2023 4:11 PM IST
नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को होली पर तोहफा मिला है। DGP अशोक जुनेजा ने जवानों को होली पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को होली पर तोहफा मिला है। DGP अशोक जुनेजा ने जवानों को होली पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में नक्सल मोर्चे पर तैनात 77 जवानों का प्रमोशन हुआ हैं। इसमें बीजापुर के सबसे ज्यादा 21 जवानों को प्रमोशन मिला है। प्रमोशन होने वालों में DRG और CAF के जवान शामिल हैं। सभी जवान बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में शामिल थे। इन जवानों ने नक्सलियों की कमर तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कई खूंखार हार्डकोर नक्सलियों को ढेर भी किया था।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS