एसपी-आईजी कांफ्रेंस स्थगित, मुख्यमंत्री लखनऊ दौरे पर, एसीएस सुब्रत साहू ने दी जानकारी...

एसपी-आईजी कांफ्रेंस स्थगित, मुख्यमंत्री लखनऊ दौरे पर, एसीएस सुब्रत साहू ने दी जानकारी...
X
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद छतीसगढ़ मुख्यमंत्री एसपी-आईजी कांफ्रेंस को स्थगित कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुब्रत साहू ने इसकी जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। मुख्यमंत्री को ऐआईसीसी से मिली नई जिम्मेदारी के बाद उन्हें लखनऊ बुलाया गया है। आपको बता दे कि 5 अक्टूबर को होने वाली एसपी-आईजी कांफ्रेंस होने वाली थी, जिसमे मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की समीक्षा करने वाले थे। लेकिन अब वो लखनऊ जा रहे है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुब्रत साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री के लखनऊ दौरे की वजह से 5 अक्टूबर को होने वाली एसपी-आईजी कांफ्रेंस को स्थगित किया गया है। अगली तारीख जल्द ही निर्धारित की जाएगी। ज्ञात हो कि सुब्रत साहू ने एसपी-आईजी को व्हाट्सऐप पर मेसेज भेजकर जानकारी दिए थी कि आप सभी डेटा तैयार रखे। जल्द ही कांफ्रेंस की अगली तारीख की सूचना दी जाएगी।

Tags

Next Story