विधानसभा का विशेष सत्र : पहले से जानकारी नहीं देने पर विपक्ष ने किया हंगामा, बहिर्गमन के बीच 4 हजार 3 सौ 37 करोड़ 75 लाख का अनुपूरक बजट पास

विधानसभा का विशेष सत्र : पहले से जानकारी नहीं देने पर विपक्ष ने किया हंगामा, बहिर्गमन के बीच 4 हजार 3 सौ 37 करोड़ 75 लाख का अनुपूरक बजट पास
X
सदन में मुख्यमंत्री ने द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि, पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई। हम इसकी चर्चा में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बीच विधानसभा का विशेष सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि, पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई। हम इसकी चर्चा में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया। वहीं, बगैर विपक्ष के ही अनुपूरक पर चर्चा शुरू हो गई। सीएम बघेल ने आरक्षण से संबंधी दोनों विधेयक लोक सेवा संसोधन विधेयक 2022 और शैक्षिणक संस्था संशोधन विधेयक सदन में पेश किया। बताया जा रहा है कि द्वितीय अनुपूरक बजट 4 हजार 3 सौ 37 करोड़ 75 लाख 93 हजार 832 रुपए का है।

विनियोग विधेयक पेश किए जाने पर विपक्ष ने जताया आपत्ति

वहीं, छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 ध्वनिमत से पारित विनियोग विधेयक पेश किए जाने पर विपक्ष ने हंगामा किया। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, विनियोग विधेयक नियमों को शिथिल करके क्यों लाया जा रहा? विनियोग विधेयक पेश किए जाने पर विपक्ष लगातार आपत्ति जता रहा है।

सर्वसम्मति से विधेयक पास

हालांकि, सर्वसम्मति से विधेयक पास किया गया है। विधेयक के पारित होने के बाद सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सदन में आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा होने के पहले भी भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के सदस्यों ने खड़े होकर शोर-शराबा किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने खड़े होकर कहा कि, आरक्षण पर महत्वपूर्ण चर्चा होनी है। इस पर पूरे देश की निगाहे टिकी हुई है। सभी सदस्य शांति पूर्ण तरीके से चर्चा में भाग लें।

Tags

Next Story