तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी : 1 की मौत, 3 बच्चों सहित 7 घायल, कार्यक्रम में शामिल होने यूपी से आया था परिवार

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी : 1 की मौत, 3 बच्चों सहित 7 घायल, कार्यक्रम में शामिल होने यूपी से आया था परिवार
X
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। पढ़िए पूरी खबर...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव ​का है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पति सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनका बेटा अकलतरा में एफसीआई में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। अभी एनएच-49 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रिफर किया गया। बाकी 3 बच्चे और 3 पुरूषों का इलाज अकलतरा अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Tags

Next Story