खेल अकादमी की मैनेजर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. सरकंडा क्षेत्र के खेल अकादमी की मैनेजर से छेड़छाड़ के आरोपित को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। कोनी थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला खेल अकादमी में मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि काम से लौटते समय सरकंडा के श्री विहार निवासी सुबोध दुबे (50 वर्ष) पीछा करता है। 26 जून की शाम महिला मैनेजर अपने काम से वापस लौट रही थीं। इस दौरान सुबोध ने महिला को रोककर छेड़छाड़ की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर वह भाग निकला।
पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज किए जाने की जानकारी होने पर आरोपी फरार हो गया। इस बीच कोनी पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार की शाम पुलिस को पता चला कि आरोपित राजकिशोर नगर में छिपकर रह रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सुबोध उनका घटना के 15 दिन पहले से पीछा करता था। लोकलाज के कारण उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। इससे उसका हौसला बढ़ गया था। घटना के दिन अचानक उसने पीछे से आकर उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहने लगा।
महिला मैनेजर ने इसका विरोध किया तो वह छेड़खानी करने लगा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों के मामला समझ में आने से पहले ही वह भाग निकला। महिला ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS