भरे बाजार में चाकूबाजी : साथी ने ही व्यापारी को मारा चाकू... लेकिन क्यों? कारण तलाश रही पुलिस

पंकज भदौरिया - दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के साप्ताहिक बाजार स्थल कतियाररास में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी 108 को दी गई। सूचना मिलते ही 108 की गाड़ी मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। यह पूरा मामला दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम साहिल बताया जा रहा है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में बुधवार को साप्ताहिक बाजार स्थल में कतियाररास में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी 108 को दी गई। सूचना मिलते ही 108 की गाड़ी मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं युवक को चाकू मारने की वजह का भी अभी खुलासा नही हो पाया है। कुछ संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इस जिले में पहली बार हुई चाकूबाजी
बता दें कि, दंतेवाड़ा नगरपालिका में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। जिला मुख्यालय में चाकू बाजी के इस तरह का पहला मामला है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक और उस पर हमला करने वाला आरोपित साथ में व्यापार करते थे। फिलहाल इस पूरे मामले की अभी पुलिस जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS