प्रदेश भाजपाध्यक्ष का दौरा : साव बोले- कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता

प्रदेश भाजपाध्यक्ष का दौरा : साव बोले- कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता
X
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जिस तरह उत्साह है उसे देखते हुए लगता है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता। पढ़िए पूरी खबर...

कुश अग्रवाल- पलारी। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने आज पलारी का पहली बार दौरा किया। यहां उन्होंने कहा कि, आगामी विधान सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता।

दरअसल आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पलारी के दौरे पर थे। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ ही उनका कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात का दौर भी शुरू हो चुका है। आज के इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मिलने पहली बार पलारी पहुंचे अरुण साव का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल माला और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। उनके साथ जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगल्ले भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

कांग्रेस सरकार ने एक भी वादे पूरे नहीं किया

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जिस तरह उत्साह है उसे देखते हुए लगता है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता। 2023 के चुनाव में हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेगा। राज्य में कांग्रेस सरकार को बने लगभग पौने 4 साल का समय हो गया है लेकिन अब तक राज्य की कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में किए एक भी वादे पूरा नहीं किया है, हर वर्ग को ठगने का काम वादाखिलाफी करने का काम इन्होंने किया है। आज जो परिस्थितियां हैं इन परिस्थितियों में जनता सरकार को बना कर पछता रही है।

नए जिलाध्यक्ष पर कही ये बात

वहीं, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में इसकी भी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी जिलाध्यक्ष को लेकर बलौदाबाजार जिले से इस बार पिछड़ा वर्ग ताल ठोक रहा है, जिसे लेकर भी चर्चा गर्म है।


Tags

Next Story